Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लहंगा बुकिंग करने जा रही ममेरी-बहन समेत 3 की मौत:हमीरपुर में कार ने तीनों को रौंदा, 25 अप्रैल को बहन की शादी

    7 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई। चचेरी बहन की शादी के लिए लहंगा बुकिंग करने बाइक से जा रहे तीनों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, कुर्रा गांव निवासी 26 वर्षीय रागिनी पुत्री देवीदीन कुशवाहा, नीलम क्(19) पुत्री कल्लू और 23 वर्षीय तेज प्रताप पुत्र परमेश्वरी दयाल निवासी धगवां थाना मझगवां, बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से राठ जा रहे थे। इसी दौरान कुर्रा गांव स्थित मेहेर बाबा महाविद्यालय के पास राठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में नीलम और तेज प्रताप को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। इलाज के दौरान उरई में नीलम की मौत हो गई, जबकि तेज प्रताप ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका रागिनी के पिता देवीदीन कुशवाहा, जो गोहांड ब्लॉक में सचिव पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि भाई रामकिशन की पुत्री अनीता की शादी 25 अप्रैल को होनी है। उसी के लिए रागिनी लहंगा बुक कराने राठ जा रही थी। गुरुवार को मंडप का कार्यक्रम होना था। बताया गया कि रागिनी बीएड कर रही थी और टीईटी की तैयारी में जुटी थी। वह अपने पीछे तीन बहनें भारती, चंचल, समीक्षा और एक भाई योगेंद्र छोड़ गई है। घटना के बाद मां सोमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में आग लगने से 5 दर्जन घर जले:एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से झुलसे, कई पशुओं की मौत
    Next Article
    सहारनपुर में सिर कटी लाश का खुलासा:पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को दबोचा, पहचान छिपाने को सिर धड़ से अलग किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment