Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में आग लगने से 5 दर्जन घर जले:एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से झुलसे, कई पशुओं की मौत

    7 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर में बिजुआ विकास खंड स्थित नौगवां ग्राम पंचायत के मजरा अमरपुर गांव में बुधवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और 66 घर जलकर राख हो गए। तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलीं और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों को अपना सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। कई परिवारों की वर्षों की मेहनत पलभर में खाक हो गई, जिससे वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। देखिए घटनास्थल की तस्वीरें... 2 युवक घायल, पशुओं की भी मौत घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन विनीत कुमार पुत्र फूलचंद घायल हो गए और लीलावती पत्नी गोपाल झुलस गईं। बड़ी संख्या में पशुओं की भी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार 6 बकरियां, 1 बछिया, 3 मुर्गी व 10 मुर्गी के बच्चों की मौत का आकलन हो पाया है। शेष पशुओं की गिनती जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सर्वप्रथम नत्थू पुत्र सियाराम के घर में अज्ञात कारणों से लगी, जिसके बाद इसने 66 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी मौके पर, राहत कार्य शुरू सूचना मिलने पर एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद, सीओ गोला रमेश तिवारी, लेखपाल संघ के गोला तहसील अध्यक्ष अजय गुप्ता, क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार और बिजुआ चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार ने पीड़ितों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि करीब 5 दर्जन घर इस अग्निकांड में जले हैं। प्रशासन की तरफ से पीड़ितों के रहने के लिए टेंट व भोजन की व्यवस्था कराई गई है। पास के गुरुद्वारा कमेटी ने भी पीड़ितों के लिए लंगर शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और गोला विधायक के चाचा धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- लखीमपुर में तारों की स्पार्किंग से 25 घर जले:एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, दो किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार लखीमपुर खीरी में मंगलवार दोपहर 24 घरों में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि सभी घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। करीब दो किमी दूर से ही काले धुएं का गुबार देखा जा सकता था। आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व विधायक ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन:छावनी क्षेत्र की जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों पर
    Next Article
    लहंगा बुकिंग करने जा रही ममेरी-बहन समेत 3 की मौत:हमीरपुर में कार ने तीनों को रौंदा, 25 अप्रैल को बहन की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment