Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:महापौर ने दिखाई हरी झंडी, अप्रैल भर चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अप्रैल माह में विशेष अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने टीबी सेनेटोरियम एसबीडी परिसर में इसका शुभारंभ किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत 10 से 30 अप्रैल के बीच 'दस्तक अभियान' भी चलाया जाएगा। महापौर ने कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण समारोह और जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टीबी और डायरिया जैसे संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। महापौर ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया, जहां लोगों को रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। सीएमओ ने जानकारी दी कि 'दस्तक अभियान' के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, टीबी और अन्य बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी। इसके साथ ही, कुपोषित बच्चों और मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जानकारी 'ई-कवच पोर्टल' पर दर्ज की जाएगी, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले गड्ढों को भरना, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग जैसे कार्य किए जाएंगे। वहीं, ग्राम पंचायतों को साफ-सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था और शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान में चिकित्सा, नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, बाल विकास, शिक्षा और कृषि विभाग सहित कई विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। जनपद से लेकर ग्राम स्तर तक इसकी निगरानी की जाएगी और दैनिक रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में नए सत्र की शुरुआत:‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैलियां, नामांकन बढ़ाने पर जोर; मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
    Next Article
    मुरादाबाद में एस.एस. चिल्ड्रन अकादमी गर्ल्स स्कूल के नतीजे घोषित:मेधावी छात्राओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment