Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में नए सत्र की शुरुआत:‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैलियां, नामांकन बढ़ाने पर जोर; मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार, 1 अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया। नए सत्र के पहले दिन ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जिले भर के विद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में बढ़ाना है। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। जिले के कुल 1791 परिषदीय विद्यालयों में इस अभियान को व्यापक स्तर पर लागू किया गया है। मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय टिकरा में ‘नवआरंभ उत्सव’ के साथ वार्षिक समारोह, फेयरवेल, पुरस्कार वितरण और निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान मुख्य अतिथि और खंड शिक्षा अधिकारी अजय त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर और सक्रिय छात्रों को भी पुरस्कार दिए गए। विद्यालय के शिक्षक मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में उत्तीर्ण करीब 70 पूर्व छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय धौरहरा कालीचरन के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार वर्मा तथा कंपोजिट विद्यालय कुचेरा के शिक्षक सुदर्शन श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। अपने संबोधन में विधायक ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने की अपील की और बताया कि सरकार द्वारा यूनिफॉर्म, पुस्तकें और अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय पूरबगांव में भी ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैली निकाली गई। शिक्षक आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। नए सत्र के पहले दिन कक्षा एक में पांच बच्चों का नामांकन हुआ, जिनका स्वागत बैग, स्टेशनरी और माल्यार्पण कर किया गया। वहीं कक्षा पांच के मेधावी छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बने गुरु स्वरूप:इसी विद्यालय से की थी पढ़ाई, मैथ्स के शिक्षक के रूप में कार्यरत
    Next Article
    सहारनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:महापौर ने दिखाई हरी झंडी, अप्रैल भर चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment