Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में एस.एस. चिल्ड्रन अकादमी गर्ल्स स्कूल के नतीजे घोषित:मेधावी छात्राओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया

    3 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित एस.एस. चिल्ड्रन अकादमी गर्ल्स स्कूल में बुधवार को नर्सरी से कक्षा पांच तक की छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. मृदुल अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्या दीपांशी अग्रवाल और प्रबंधिका डॉ. साधना अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में छात्राएं, अभिभावक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। समारोह के दौरान अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मंच पर पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें ग्रेजुएशन रोब और कैप भी पहनाई गई। विद्यालय प्रशासन ने पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। इनमें शत-प्रतिशत उपस्थिति, एसओएफ ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन, स्टार परफॉर्मर अवॉर्ड और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष पुरस्कार शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. मृदुल अग्रवाल ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और छात्राओं को आगे भी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी वर्षभर के अपने विद्यालय अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रगति अग्रवाल ने किया। अंत में उप-प्रधानाचार्या दीपांशी अग्रवाल ने सभी छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:महापौर ने दिखाई हरी झंडी, अप्रैल भर चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ गवाही देना पड़ा भारी:13 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment