Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल:खारीबांस में कॉस्मेटिक सेंटर शुरू, रोजगार से जुड़ेंगी स्थानीय महिलाएं

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में जनता देश संगठन (जेडीएस) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल की है। रविवार को संगठन की महिला विंग ने ग्राम खारीबांस में एक कॉस्मेटिक सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जेडीएस महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता कश्यप ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने सेंटर की संयोजक अनीता और सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं, साथ ही संगठन के संस्थापक सुरेश कुमार (फौजी) के प्रयासों की सराहना की। संगठन के मुख्य सलाहकार राजेश्वर दास सैनी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कॉस्मेटिक सेंटर भविष्य में महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक होगा। जेडीएस महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव एवं अध्यक्षा एडवोकेट पिंकी पवन शिंदे ने 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पंचायत की स्थापना की घोषणा की थी। इस कॉस्मेटिक सेंटर की शुरुआत को संगठन के वादे को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। संगठन ने कथनी और करनी में समानता का संदेश देते हुए महिलाओं को समान अवसर देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बर्मन, प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 10 दिन में टूटा नाला:रामपुर मनिहारान में निर्माण पर सवाल, सभासद ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    लापरवाही पर जेई, एसएफआई और जेडएसओ को नोटिस:खुली नाली में युवती का वीडियो वायरल होने पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment