Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापरवाही पर जेई, एसएफआई और जेडएसओ को नोटिस:खुली नाली में युवती का वीडियो वायरल होने पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के शमशाबाद रोड स्थित शहीद नगर पुलिस चौकी के सामने खुली नाली में युवती के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम हरकत में आया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इसे लापरवाही मानते हुए क्षेत्रीय अभियंता कृष्ण गोपाल, एसएफआई मलखान और जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा निर्माण विभाग को आदेशित कर नाली पर जाल रखवा दिया गया है। साथ ही सभी अभियंताओं और एसएफआई से अधिकारियों को नाले नालियों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार जाल और मैनहोल रखवाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कारण हरकत में आया नगर निगम 30 अप्रैल को शहीद नगर पुलिस चौकी के पास ट्रेड सेंटर के निकट एक युवती कोचिंग से लौट रही थी, तभी सड़क किनारे खुली पड़ी नाली में उसका पैर फिसल गया और वह उसमें जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने तुरंत संज्ञान लिया और लापरवाही के लिए जिम्मेदार एस एफआई , जेडएसओ और क्षेत्रीय अभियंता को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। साथ ही निर्माण विभाग को शहरभर में खुले मैनहोल और नालों को तत्काल ढकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नगर आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय एसएफआई से रिपोर्ट तलब करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे सभी खतरनाक स्थलों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। नगर आयुक्त ने दिए आदेश नगर आयुक्त ने कहा कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस प्रकार की प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी खुले मैनहोल या नाले न रहें, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल:खारीबांस में कॉस्मेटिक सेंटर शुरू, रोजगार से जुड़ेंगी स्थानीय महिलाएं
    Next Article
    रामपुर में 21 लाख के 60 गुम मोबाइल बरामद:पुलिस ने लौटाए, 21 लाख की बरामदगी, लेकिन चोरों का नहीं खुला राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment