Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन ने गर्लफ्रेंड संग सुसाइड किया:हाथ की नस काटकर फंदे से लटका, दरवाजा तोड़कर शव निकाले गए; टीचर थी लड़की

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में बुधवार को शादीशुदा लैब टेक्नीशियन और उसकी टीचर गर्लफ्रेंड की लाश कमरे में मिली है। माना जा रहा कि लैब टेक्नीशियन ने पहले अपने हाथ की नस काटी, फिर खिड़की के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि उसकी गर्लफ्रेंड ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। देर रात करीब 12 बजे पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह फंदे से लटक रहा था जबकि लड़की का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। पास में एक खाली शीशी भी पड़ी थी। घटना सदर बाजार थानाक्षेत्र की है। लैब टेक्नीशियन मूल रूप से केरल का रहने वाला था। वह पिछले 10 साल से महापौर के मेडीग्राम अस्पताल में काम कर रहा था। उसकी गर्लफ्रेंड एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में टीचर थी। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। फिलहाल, पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और शादी में परिवार की असहमति को संभावित वजह मान रही है। घर से कॉलेज के लिए निकली थी आस्था, लेकिन पहुंची नहीं शहर की एसबीआई कॉलोनी स्थित तिरंगा चौक के पास एक तीन मंजिला मकान में केरल निवासी सैम कमनिश (40) किराये पर रहता था। वह महापौर डॉ. अजय सिंह के मेडीग्राम अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था और पिछले 10 साल से वहीं नौकरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, सैम कमनिश का गागलहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय आस्था से पिछले चार साल से अफेयर था। आस्था एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में टीचर थी। रोज की भांति बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह कॉलेज को निकली लेकिन कॉलेज नहीं पहुंची। बुधवार सुबह 11 बजे कॉलेज से आस्था के भाई के पास फोन आया कि उसकी बहन कॉलेज नहीं पहुंची है। घरवालों से बिना बताए भाई ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिली। उधर, शाम 5 बजे तक आस्था घर नहीं पहुंची तो परिजन को चिंता हुई। घरवालों को परेशान देख उसके भाई ने पूरी बात बता दी। इसके बाद आस्था के पिता रामकिशन ने एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले पुलिस को पिता ने सैम का नाम लेकर बताया कि वह उससे बात करती थी, उस पर शक है। सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मेडीग्राम अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि सैम कमनिश भी उस दिन ड्यूटी से जल्दी घर चला गया था। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आस्था और सैम कमनिश अस्पताल की एक कार से कहीं जाते दिखाई दिए। पुलिस ने कार चालक से पूछताछ की। रात करीब 10:30 बजे चालक पुलिस को सैम कमनिश के किराये के मकान तक लेकर पहुंचा, जहां उसने दोनों को छोड़ा था। पुलिस और आस्था के परिजन तीसरी मंजिल पर सैम कमनिश के कमरे तक पहुंचे। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने कई बार आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर पहुंचने पर सैम कमनिश का शव कमरे की खिड़की के सहारे फंदे से लटका मिला। उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी। वहीं, पास में फर्श पर आस्था का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पोस्टमार्टम के बाद आस्था का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि लैब टेक्नीशियन का शव फिलहाल मोर्चरी में रखा गया है। उसके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। अब पढ़िए, कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी करीब चार साल पहले आस्था की मां को दिल से जुड़ी परेशानी हुई थी। परिवार उन्हें इलाज के लिए मेडीग्राम अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहां वह करीब एक महीने तक भर्ती रहीं। इस दौरान आस्था दिन-रात अस्पताल में ही रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सैम कमनिश से हुई। सैम पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी भी उसी अस्पताल में काम करती थी, लेकिन करीब चार साल पहले वह दिल्ली चली गई थी। वहां वह एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही है। आस्था और सैम ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। आस्था के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। बताया जाता है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। ………………. ये खबर भी पढ़िए- राममंदिर चोरी- आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी:ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास बोले- गलती गोपाल राव की, वह राम परंपरा नहीं मानते अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रशासन ने आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। रडार पर आरोपियों के वो घर हैं, जो मंदिर में नौकरी के बाद बनवाए गए हैं। आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर भी बुलडोजर चल सकता है। इसके लिए आरोपियों को आज ही नोटिस भेजे जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या- स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, मां-बेटी समेत 3 की मौत:कार के पहिए टूटकर अलग, छत पूरी गायब; हरिद्वार से लौट रहे थे
    Next Article
    बरेली मेयर ने बांके बिहारी के चरणों में मनाया जन्मदिन:जगमोहन में केक काटा, मंदिर के सेवायत बोले- पर्दा लगा हाने से इसकी जानकारी नहीं हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment