Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या- स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, मां-बेटी समेत 3 की मौत:कार के पहिए टूटकर अलग, छत पूरी गायब; हरिद्वार से लौट रहे थे

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में गुरुवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार मां-बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 4 की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो आगे से बुरी तरह पिचक गई। पहिया निकलकर दूर गिरा। पूरी छत टूटकर अलग हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में गोंडा की पिंकी (34), उनकी बेटी परी (14) और सिद्धार्थनगर के दुर्गेश गुप्ता (50) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गेश की पत्नी विजयलक्ष्मी (45), उनका बेटा अभिषेक गुप्ता, पिंकी के पति राधेश्याम (45) और उनका बेटा गोलू (12) घायल हो गया। हादसा अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाइवे पर राम मंदिर से 35 किमी दूर रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज में हुआ। हादसे की 2 तस्वीरे देखिए… हरिद्वार से वापस गोंडा जा रहा था परिवार, 4 लोग घायल पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो से गोंडा में छपिया के मसकनवा गांव के रहने वाले राधेश्याम और सिद्धार्थनगर में मिश्रौलिया थाने के चेतिया गांव निवासी दुर्गेश गुप्ता का परिवार हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में राधेश्याम के साथ उनकी पत्नी, बेटा-बेटी, दुर्गेश, उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 लोग सवार थे। अयोध्या जिला अस्पताल के डॉ. पंकज कुमार ने बताया- सुबह एम्बुलेंस से 10 बजे के करीब 4 लोग घायल हालत में लाए गए थे। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। 100 से ज्यादा स्पीड थी, आधा हिस्सा ट्रक के नीचे घुसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह में लखनऊ की तरफ से स्कॉर्पियो आ रही थी। गाड़ी की स्पीड 100 से ज्यादा थी। मुबारकगंज में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। गाड़ी चला रहा शख्स उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई पड़ी। सड़क पर स्कॉर्पियो के पार्ट्स बिखर गए। हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस एम्बुलेंस के साथ पहुंची। शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटवाया। उसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो पाई। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- मथुरा में 15 फीट ऊपर से गिरी लड़की, मौत:पहली मंजिल पर बंदरों को खाना खिला रही थी, झपट्टा मारते ही बिगड़ा बैलेंस; CCTV वृंदावन में 13 साल की एक लड़की की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह घर की खिड़की से बंदरों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान एक बंदर ने झपट्टा मार दिया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया। वह करीब 15 फीट नीचे सड़क पर गिर गई। घटना बुधवार शाम 4.30 बजे बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह इसका CCTV सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में आज भी तोड़ी जा रही 5 मस्जिदें:250 मजदूर कर रहे काम, 1860 पुलिसकर्मी तैनात, करीमुल्लाह बेग मस्जिद को 80 प्रतिशत तोड़ा गया
    Next Article
    सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन ने गर्लफ्रेंड संग सुसाइड किया:हाथ की नस काटकर फंदे से लटका, दरवाजा तोड़कर शव निकाले गए; टीचर थी लड़की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment