Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली मेयर ने बांके बिहारी के चरणों में मनाया जन्मदिन:जगमोहन में केक काटा, मंदिर के सेवायत बोले- पर्दा लगा हाने से इसकी जानकारी नहीं हुई

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली नगर निगम के मेयर उमेश गौतम ने अपना जन्मदिन मंगलवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मनाया। उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी का भव्य फूलबंगला बनवाया। मेयर ने मंदिर की मर्यादा के खिलाफ जाकर जगमोहन में केक काट दिया। इसका वीडियो गुरुवार की सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया है। मंदिर के सेवायत दुर्गेश गोस्वामी ने बताया कि जिस समय केक काटा गया, उस समय पर्दा लगा था। हम सभी लोग अंदर की तरफ थे। केक कब काटा गया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ सेवायतों का आरोप है कि उन लोगों ने विरोध किया तो मेयर के साथ मौजूद समर्थकों ने उनको चुप करा दिया। 2 तस्वीर देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… मंगलवार को मेयर का जन्मदिन था बरेली नगर निगम के मेयर उमेश गौतम हैं। 01 जुलाई मंगलवार को उनका जन्मदिन था। अपने जन्मदिन के दिन भगवान बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे। वह हेलीकॉप्टर से वृंदावन आए। उनके साथ उनका बेटा भी था। हैलीपेड पर उतरने के बाद उमेश गौतम का काफिला बांके बिहारी मंदिर पहुंचा। सबसे पहलेउन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। मंदिर में बनवाया था फूल बंगला मेयर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला बनवाया था। यहां पहुंचकर मेयर ने पहले जगमोहन में विराजमान भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए। उसके बाद वहां देहरी पर इत्र लगाया। सेवायत ने उनको पूजा-अर्चना भी कराई। मेयर उमेश गौतम को पुलिस और उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी VIP घेरा बनाते हुए मंदिर तक ले गए। जगमोहन में रखकर केक काटा जन्मदिन के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे मेयर उमेश गौतम ने इस दौरान वहां फलों से बना केक काटा। इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। जगमोहन में भगवान के सामने केक रखकर काटने को लेकर लोग अलग-अलग चर्चा करने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस तरह केक काटकर मंदिर की मर्यादा भंग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन ने गर्लफ्रेंड संग सुसाइड किया:हाथ की नस काटकर फंदे से लटका, दरवाजा तोड़कर शव निकाले गए; टीचर थी लड़की
    Next Article
    'मेरी पत्नी के दूसरे से संबंध थे, मैंने मार दिया':मुरादाबाद में ट्रक ड्राइवर ने ग्राम प्रधान को कॉल किया, बोला-लाश के पास बैठा हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment