Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरी पत्नी के दूसरे से संबंध थे, मैंने मार दिया':मुरादाबाद में ट्रक ड्राइवर ने ग्राम प्रधान को कॉल किया, बोला-लाश के पास बैठा हूं

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में बुधवार की रात करीब एक बजे एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके पहले उन दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। दोनों अलग-अलग बिस्तर पर सोए। पति ने रात गहराने का इंतजार किया। उसके बाद वह अपने बिस्तर से उठा और हाथों से पत्नी का गला दबा दिया। इससे पत्नी का दम घुट गया। करीब एक घंटे तक उसकी लाश के पास बैठा रहा। उसके बाद उसने गांव के प्रधान को घटना की जानकारी दी। उसने मोबाइल पर कहा- हेलो, प्रधान जी… मैंने अपनी पत्नी का गला दबाकर को मार दिया है। उसका चाल-चलन सही नहीं था। दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। समझाने पर भी नहीं मान रही थी। उसे आज समझाया तो लड़ने लगी। इसलिए उसका गला दबा दिया। उसकी लाश के पास बैठा हूं। पुलिस को बता दो। कॉल पूरी होते ही प्रधान मोहम्मद वारिस ने अपने दूसरे मोबाइल से पुलिस को फोन कर दिया। जानकारी मिलते ही रात करीब ढाई बजे थानेदार अपनी टीम के साथ शिमलाठेर गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। यह पूरा मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र के शिमलाठेर गांव का है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब विस्तार से पूरा ममाला जानिए … शिमलाठेर गांव निवासी महेश (40) ट्रक ड्रराइवर है। वह एक नेटवर्क कंपनी में भी जुड़ा है।उसकी शादी 15 साल पहले अमरोहा के हसनगंज की रहने वाली राजवती (35) से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे12 वर्षीय विष्णु, 8 वर्षीय ललित और 6 वर्षीय कनक हैं। महेश अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। उसका एक भाई है, वह अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बुधवार की रात करीब 8 बजे वह शराब पीकर घर लौटा था। कुछ देर बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। महेश अपनी पत्नी को जबरन कमरे के अंदर ले गया। वहां दोनों के बीच देर तक बहस हुई। इसके बाद दोनों शांत हो गए। रात करीब 9 बजे सभी ने खाना खाया और सो गए। पति-पत्नी अलग-अलग बिस्तर पर सोए। रात करीब एक बजे महेश अपने बिस्तर से उठा और पास में ही सो रही पत्नी राजवती का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के करीब आधा घंटे बाद महेश ने प्रधान मोहम्मद वारिस को फोन करके पत्नी की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद प्रधान की सूचना पर कुन्दरकी थाना की पुलिस महेश के घर पहुंची। मां को कंपनी के अधिकारी के साथ पकड़ा पुलिस ने महेश के तीनों बच्चों से बात की। बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता पिछले करीब 5-6 वर्षों से एक प्राइवे कंपनी (आस्था प्राइवेट लिमिटेड) से जुड़े हुए थे। इसी कंपनी की नौकरी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बच्चों के अनुसार, उनकी मां मोहर्रम के आसपास कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ टूर पर गई थी। जानकारी मिली थी कि उनकी मां को पुलिस ने एक होटल में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच तनाव और बढ़ गया। बच्चों ने यह भी बताया कि करीब छह दिन पहले कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी उनके घर आए थे। उस दिन उनकी मां ने दोपहर में तीनों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया था। बच्चों का कहना है कि इसके बाद उनकी मां और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी काफी देर तक घर में रहे। बाद में जब इस बात की जानकारी उनके पिता को हुई, तो पति-पत्नी के बीच विवाद और गहरा गया। भाभी बोलीं- ननद पर गलत आरोप लगा है राजवती की हत्या की जानकारी पर उसके मायके हसनगंज से परिवार के लोग आए। उसकी भाभी अंजलि ने बताया कि उनकी ननद राजवती और नंदोई महेश के बीच लड़ाई की जानकारी नहीं है। न ही पहले कभी महेश ने राजवती की कोई शिकायत ही की। न ही राजवती ने पहले किसी तरह की शिकायत की। अब नंदोई गलत आरोप लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई सीओ अशोक कुमार ने बताया- आरोपी महेश को हिरासत में ले लिया गया है। महिला के मायके पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली मेयर ने बांके बिहारी के चरणों में मनाया जन्मदिन:जगमोहन में केक काटा, मंदिर के सेवायत बोले- पर्दा लगा हाने से इसकी जानकारी नहीं हुई
    Next Article
    होमगार्ड के हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई गई:मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 6 साल बाद फैसला सुनाया; ड्यूटी के दौरान चाकू से हुआ था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment