Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:बोले- गैस एजेंसी मालिक उपभोक्ताओं को कर रहे परेशान, गेहूं क्रय केंद्र खुलवाए जाएं

    7 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की मासिक बैठक शुक्रवार को सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं। बैठक के बाद संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गांव सिकंदरपुर में गैस एजेंसी संचालक द्वारा किसानों को गैस वितरण में कथित परेशानियों का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक जानबूझकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, किसानों ने गेहूं क्रय केंद्रों को तत्काल प्रभाव से चालू कराने की मांग की, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। गांवों में पानी की टंकी से खराब हो रही सड़कों की मरम्मत कराने की भी मांग रखी गई। किसानों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़कों की हालत खराब हो रही है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। टोल प्लाजा पर सर्विस रोड का रास्ता जल्द से जल्द चालू कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। किसानों ने कहा कि सर्विस रोड बंद होने से स्थानीय लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। इसके साथ ही, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की गई। विद्युत विभाग पर बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। किसानों ने ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति का समय निर्धारित करने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल की बिजली रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, जिससे सिंचाई कार्य सुचारु रूप से हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन:कार्यकाल बढ़ाने और प्रशासक नियुक्ति के विरोध में धरना प्रदर्शन, चक्का जाम की चेतावनी
    Next Article
    बांदा में साइबर ठग गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार:पुराना मोबाइल खरीदकर ठगी में करते थे इस्तेमाल, पुर्जे बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment