Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP ने राहुल गांधी और अखिलेश का फूंका पुतला:जिलाध्यक्ष बोले- देश के लिये यह काला दिन, मातृशक्ति सबक सिखाएगी

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में शुक्रवार देर रात भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। परेड चौराहा पर करीब 10 बजे बीजेपी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह दिन देश के लिए “काला दिन” है क्योंकि सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल को आगे बढ़ाने की कोशिश के बावजूद विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सोच देश की आधी आबादी के अधिकारों के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सदन में बिल का विरोध कर महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया को बाधित किया है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में मातृशक्ति विपक्ष को आने वाले दिनों मे मजा चखाएगी। इस दौरान शहर की मेयर प्रमिला पाण्डेय, कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बस बहुत हुआ, अब लेबनान पर बमबारी नहीं', ट्रंप की इजरायल को दो टूक
    Next Article
    रजिस्टर्ड वकील ही कर सकते हैं वकालत:हाईकोर्ट का फैसला: कोई भी वकील या अटॉर्नी के तौर पर बहस नहीं कर सकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment