Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन:कार्यकाल बढ़ाने और प्रशासक नियुक्ति के विरोध में धरना प्रदर्शन, चक्का जाम की चेतावनी

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल को एक वर्ष बढ़ाने और गांवों में प्रशासकों की नियुक्ति का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न ग्राम प्रधान संगठनों से जुड़े सैकड़ों प्रधान जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानों की मुख्य मांग है कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जाते हैं, तो उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में गांवों में प्रशासक नियुक्त न किए जाएं, क्योंकि इससे विकास कार्य प्रभावित होंगे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। हालांकि, आरोप है कि जिलाधिकारी ने स्वयं ज्ञापन लेने के बजाय एक मजिस्ट्रेट को भेज दिया। इससे प्रधान भड़क गए और उन्होंने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया, जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद नाराज प्रधान जमीन पर ही धरने पर बैठ गए। भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष अनुज प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की 884 ग्राम पंचायतों के प्रधान एकजुट होकर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। प्रधानों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में कार्यकाल बढ़ाने के दौरान प्रशासक नियुक्त किए गए थे, जिससे गलत कार्यों का ठीकरा प्रधानों के सिर फोड़ा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांवों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी निर्वाचित प्रधानों की होनी चाहिए, न कि प्रशासनिक अधिकारियों की। प्रदर्शन में मौजूद अन्य प्रधानों ने कहा कि वे चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन यदि चुनाव एक वर्ष के लिए टाले जाते हैं तो मौजूदा प्रधानों को ही जिम्मेदारी सौंपी जाए। प्रधानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो यह आंदोलन जिले से निकलकर पूरे प्रदेश में फैल जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में लव जिहाद पर विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    सहारनपुर में किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:बोले- गैस एजेंसी मालिक उपभोक्ताओं को कर रहे परेशान, गेहूं क्रय केंद्र खुलवाए जाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment