Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में लव जिहाद पर विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिला मुख्यालय पर गुरुवार शाम विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान इस्लामिक कट्टरवाद और जिहादी मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी की गई। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। सौंपे गए ज्ञापन में कई गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। इसमें लव जिहाद, हिंदू लड़कियों के शारीरिक शोषण, अवैध लैंड जिहाद, खान-पान को अपवित्र करने और हिंदू परिवारों के उत्पीड़न जैसे विषय शामिल थे। ज्ञापन में कहा गया कि लव जिहाद का षड्यंत्र अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है, जैसा कि हाल ही में नासिक (टीसीएस) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए मामलों से स्पष्ट है। इसमें अमरावती में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा 180 नाबालिग हिंदू लड़कियों के शोषण और ब्लैकमेल का भी जिक्र किया गया, जो जबरन धर्मांतरण की घटनाओं को दर्शाता है। अवैध लैंड जिहाद के तहत देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग और सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जाने का आरोप लगाया गया, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बताया गया। इसके अतिरिक्त, समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक धीरेन्द्र सिंह, विवेक जायसवाल, रूपेंद्र शर्मा, भानु प्रताप, सुनील केसरवानी, रोहित पांडे, हिमांशु गुप्ता, रामजी चौरसिया, रामशरण मौर्य, सत्यम, विजय प्रकाश, कुंवर चंद्र और राजेंद्र पाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 10 नामित पार्षदों को दिलाई शपथ:महापौर बोले- समन्वय के साथ काम कर शहर को दें नई दिशा, जनप्रतिनिधियों किया स्वागत
    Next Article
    सहारनपुर में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन:कार्यकाल बढ़ाने और प्रशासक नियुक्ति के विरोध में धरना प्रदर्शन, चक्का जाम की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment