Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में साइबर ठग गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार:पुराना मोबाइल खरीदकर ठगी में करते थे इस्तेमाल, पुर्जे बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    बांदा में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क को मोबाइल फोन और उनके पुर्जे सप्लाई करता था। इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ग्राम चहितारा के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग भारी मात्रा में मोबाइल फोन के साथ मौजूद हैं। सूचना पर साइबर क्राइम थाना और विश्वविद्यालय चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नौ लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 41 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 38 की-पैड फोन, 92 मोबाइल मदरबोर्ड, 66 बैटरी, 20 फर्जी खरीद बिल, 11 हजार रुपये नकद और 7 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा व्यक्तिगत तलाशी में 9 अन्य मोबाइल फोन भी मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गांव-गांव घूमकर पुराने, चोरी या खराब मोबाइल फोन सस्ते दामों में खरीदते थे। इसके बाद डीसी मशीन से उनके मदरबोर्ड की जांच कर, सही पाए जाने वाले पुर्जों को साइबर ठगी गिरोहों को ऊंचे दाम पर बेचते थे। आरोपी ब्लॉक किए गए IMEI नंबर वाले फोन के मदरबोर्ड और अन्य पुर्जे निकालकर नए फोन तैयार करते थे, जिनका इस्तेमाल फिर से साइबर ठगी में किया जाता था। गिरोह के सदस्य राजस्थान और हरियाणा में सक्रिय साइबर ठगी नेटवर्क को यह मोबाइल सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सस्ते के लालच में संदिग्ध मोबाइल फोन न खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:बोले- गैस एजेंसी मालिक उपभोक्ताओं को कर रहे परेशान, गेहूं क्रय केंद्र खुलवाए जाएं
    Next Article
    शाहजहांपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से 3 युवक घायल:बाइक 15 मीटर घसीटी, ग्रामीणों ने चाबी निकाली, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment