Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गौकशी करने वाला अरेस्ट:उपकरण और बाइक बरामद, अन्य की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में गौकशी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर एसपी देहात मयंक पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार,मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। एसपी देहात ने बताया कि 26 अप्रैल को थाना बेहट क्षेत्र के गांव रतनपुरा में एक गाय चोरी होने के बाद उसके अवशेष खेत में बरामद हुए थे। मौके से प्रतिबंधित मांस मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में 29 अप्रैल को पुलिस टीम रवासौली पुल चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान ग्राम ताजपुरा निवासी रिजवान पुत्र गुफरान उर्फ भूरा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की। जांच में सामने आया कि बरामद बाइक 26 अप्रैल की घटना में ही प्रयुक्त हुई थी और रिजवान इस मामले में वांछित चल रहा था। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन दिन पहले रतनपुरा के जंगल में गौकशी की थी। घटना के दौरान गांव में लोगों के जागने पर आरोपी कटे हुए गौवंश को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी ने अपने गैंग के अन्य सदस्यों और अवैध मांस की खरीद-फरोख्त में शामिल एक सरगना का नाम भी उजागर किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही आरोपी रिजवान का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।उस पर पहले भी गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे गैंग का नेटवर्क खंगाला जा रहा है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्राई पूल में विधायक की तैराकी पड़ी भारी...भरने लगा पानी:नानाराव पार्क स्थित स्विमिंग पूल में सपा विधायक ने पानी भरने की रखी थी मांग
    Next Article
    बलिया में माटीकला शिल्पकारी का होगा निःशुल्क प्रशिक्षण:15 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम आयोजित होगा, 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment