Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में माटीकला शिल्पकारी का होगा निःशुल्क प्रशिक्षण:15 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम आयोजित होगा, 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया जिले को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 15 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य मिला है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय होगा। 15 दिवसीय यह प्रशिक्षण मऊ जिले के धर्मागतपुर रतनपुरा स्थित मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को प्रतिदिन 250 रुपये का प्रशिक्षुवृत्ति भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, वे इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की वेबसाइट www.upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन माध्यम से 15 मई, 2026 तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, आवेदन की मूल प्रति और अपलोड किए गए दस्तावेजों की संलग्न छायाप्रतियों को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय / उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, रामपुर उदयभान, बलिया में जमा करना आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गौकशी करने वाला अरेस्ट:उपकरण और बाइक बरामद, अन्य की तलाश जारी
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा की पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में पानी संकट:हजारों परिवार बूंद-बूंद को तरसे, टैंकरों के आगे लगी लंबी लाइनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment