Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बेटियों का जलवा, आयुषी ने किया टॉप:आयुषी ने मैथ में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए, 97% अंक पाकर किया जिला टॉप

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की ओर से शाम 4 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सहारनपुर से यमुना खादर इंटर कॉलेज कंबोहमाजरा की आयुषी ने यूपी टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है, यूपी में 5वें नंबर पर है। वहीं, जिले में पहले स्थान पर रही है। आयुषी ने 600 में 582 (97%)अंक प्राप्त किए। आयुषी ने हिंदी में 98, इंग्लिश 98, मैथ्स 99, साइंस 92, सोशल साइंस 96 और ड्राइंग में 99 अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) गुरूवार शाम 4 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। सहारनपुर में 36,097 छात्रों ने 10वीं का एग्जाम दिया था। इसके लिए जिले में 89 सेंटर बनाए गए थे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एग्जाम हुआ। जिले में आयुषी ने 582/600 अंक (97%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वह यमुना खादर इंटर कॉलेज, कंबोहमाजरा की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। दूसरे स्थान पर रुद्र प्रताप सिंह (573 अंक, 95.50%) रहे, जो इंटर कॉलेज भलासवा इसापुर के छात्र हैं। वहीं तीसरे स्थान पर उदय प्रताप सिंह (571 अंक, 95.17%) ने जगह बनाई, जो केएल जनता इंटर कॉलेज, देवबंद से हैं। चौथे स्थान पर लविश (568 अंक, 94.67%) रहे, जबकि पांचवें स्थान पर दो छात्र-छात्राओं प्राची दिसावर और लक्षय राणा ने 566-566 अंक (94.33%) के साथ संयुक्त रूप से स्थान बनाया। छठे स्थान पर भी मुकाबला कड़ा रहा, जहां हर्षी गुप्ता और कीर्ति गोरसी ने 564-564 अंक (94%) हासिल किए। सातवें स्थान पर दिव्या (560 अंक, 93.33%) रहीं, जो दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, नागल की छात्रा हैं। आठवें स्थान पर तीन छात्रों लवी, शवेज और शिफा मिर्जा/अंजेल पंवार ने 558 अंक (93%) प्राप्त किए। नौवें स्थान पर भी कई छात्रों का कब्जा रहा, जिनमें रितिक कुमार, चारू गुर्जर, रोनक, वंदना, कृष्णा वर्मा, शिवांशी शर्मा और आसिफ शामिल हैं, सभी ने 557 अंक (92.83%) हासिल किए। दसवें स्थान पर मोनिका, सितारा, राधा, छवि चौधरी और शिवांगी ने 556 अंक (92.67%) प्राप्त कर टॉप-10 में जगह बनाई। जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों जैसे केएल जैन इंटर कॉलेज, नकुड़, सीएस नेशनल इंटर कॉलेज, नकुड़, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अम्बेहटा पीर आदि के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पढ़िए…बीते 5 साल के रिजल्ट 2025 : 90.11% (कुल) 2024: 89.55% (कुल) 2023: 89.78% (कुल) 2022: 88.18% (कुल) 2021: 99.53% (कोरोना काल)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलाखों के पीछे शिक्षा से जगाई उम्मीद की किरण:जेल के छह बंदियों ने उत्तीर्ण की बोर्ड परीक्षा, एक हाईस्कूल, पांच इंटरमीडिएट के छात्र
    Next Article
    पीलीभीत में दर्शिका शर्मा ने किया जनपद टॉप:यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट-2026 के नतीजों में छात्राओं का दबदबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment