Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में दर्शिका शर्मा ने किया जनपद टॉप:यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट-2026 के नतीजों में छात्राओं का दबदबा

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के परिणामों में जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गुरु नानक इंटर कॉलेज, मुंडालिया भैंसा की छात्रा दर्शिका शर्मा ने 93.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। जिले की 'टॉप-10' सूची में छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस वर्ष पीलीभीत जनपद से इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 19,286 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 14,743 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए। जनपद का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76 रहा है। जिले की मेरिट सूची में शीर्ष तीन स्थानों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दर्शिका शर्मा ने 1000 में से 933 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पूरनपुर की प्रियांशी देवी ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। डी. गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के ऋषभ भास्कर 90.00 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा चौथे स्थान पर नितिन वर्मा ने 89.30 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि साक्षी 89.20 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। अमन गंगवार, अमन वर्मा, मानवी वर्मा और आदित्य गंगवार ने भी शीर्ष-10 में जगह बनाई। दसवें स्थान पर प्रमोद कुमार, विकास वर्मा और अनामिका वर्मा ने संयुक्त रूप से 87.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। परिणामों के विश्लेषण से पता चलता है कि पीलीभीत में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। जिले की टॉपर दर्शिका शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने कठिन परिश्रम को दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राजीव कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जिले का 76% परिणाम उत्साहजनक है और मेधावियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत कर जनपद का नाम रोशन किया है। अधिकारियों ने उन छात्रों को भी निराश न होने की सलाह दी है जो इस बार सफल नहीं हो सके, उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत की प्रेरणा दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बेटियों का जलवा, आयुषी ने किया टॉप:आयुषी ने मैथ में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए, 97% अंक पाकर किया जिला टॉप
    Next Article
    बुलंदशहर की आरती प्रदेश में नौवें स्थान पर:हाईस्कूल में जनपद में रही टॉपर, 91.20% छात्र हुए सफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment