Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 6 कोचिंग, गिफ्ट-थेरेपी सेंटर और 1 बिल्डिंग सील:लखनऊ अग्निकांड के बाद फायर सेफ्टी जांच अभियान चलाया, नोटिस जारी

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद सहारनपुर में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर फायर सेफ्टी जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस, अग्निशमन विभाग और सहारनपुर विकास प्राधिकरण की संयुक्त कार्रवाई में अब तक छह कोचिंग सेंटर, एक गिफ्ट सेंटर, एक थेरेपी सेंटर और एक व्यावसायिक भवन को सील किया जा चुका है। शासन के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी सामने आई। कुछ जगहों पर अग्निशमन उपकरण नहीं मिले, जबकि कई स्थानों पर उपकरण खराब या अनुपयोगी पाए गए। NOC नहीं, सुरक्षा इंतजाम भी अधूरे जांच के दौरान कई संस्थान अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तक प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों ने पाया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के बावजूद कई कोचिंग सेंटर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के संचालित किए जा रहे थे। अग्निशमन विभाग की टीम ने सिर्फ उपकरणों की जांच ही नहीं की, बल्कि कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल और बचाव के उपायों का प्रशिक्षण भी दिया। इन संस्थानों पर चला प्रशासन का बुलडोजरनुमा एक्शन संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आईसीएस इंस्टीट्यूट कंप्यूटर लाइब्रेरी (गिल कॉलोनी), महेंद्र एजुकेशनल प्राइवेट लिमिटेड (घंटाघर), रिलायबल इंस्टीट्यूट (ए-वन कॉलोनी, नवीन नगर), सिल्वर स्मार्ट लाइब्रेरी (गिल कॉलोनी), आकाश इंस्टीट्यूट और एबीसी इंस्टीट्यूट (पार्श्वनाथ प्लाजा) को सील कर दिया। इसके अलावा एक गिफ्ट सेंटर और एक थेरेपी सेंटर पर भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना अनुमति चल रही थी पूरी बिल्डिंग सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने गिल कॉलोनी स्थित हाथी गेट वाली गली में एक पूरी बिल्डिंग को भी सील कर दिया। जांच में सामने आया कि भवन में बिना आवश्यक अनुमति और NOC के कोचिंग सेंटर सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। भवन स्वामी आदित्य सिंह को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार भवन का उपयोग स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किया जा रहा था। यहां बड़ी संख्या में छात्र आते थे, लेकिन आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा मानकों में गंभीर कमी पाई गई। "लखनऊ जैसी घटना दोबारा नहीं होने देंगे" अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ हादसे में कई बच्चों की जान जाने के बाद पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलेगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में अभिभावकों और संस्थान संचालकों को सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सर्पदंश से 11 साल की बच्ची की मौत:इलाज की जगह झाड़-फूंक कराते रहे परिजन
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को सहारनपुर नगर निगम में श्रद्धांजलि:महापौर समेत पार्षदों ने रखा मौन, सुरक्षा मानक मजबूत करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment