Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को सहारनपुर नगर निगम में श्रद्धांजलि:महापौर समेत पार्षदों ने रखा मौन, सुरक्षा मानक मजबूत करने की मांग

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं की स्मृति में सहारनपुर नगर निगम में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर निगम के पार्षदों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। महापौर कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम उपसभापति मयंक गर्ग की ओर से किया गया। इसमें महापौर डॉ. अजय कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर बोले- हादसा बेहद दुखद महापौर डॉ. अजय कुमार ने घटना को बेहद दुखद और हृदय विदारक बताया। उन्होंने कहा कि इस हादसे से हर व्यक्ति दुखी है और मृतकों के परिवारों के प्रति सभी की संवेदनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शैक्षणिक संस्थानों में नियमित जांच की मांग महापौर ने कहा कि कोचिंग सेंटरों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच होनी चाहिए। लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद श्रद्धांजलि सभा में उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद दिग्विजय चौहान, मुकेश गक्खड़, मनोज प्रजापति, राजू सिंह, ज्योति अग्रवाल, राजेंद्र कोहली, सुभाष चंद, संजीव कर्णवाल, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा और अजय शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 6 कोचिंग, गिफ्ट-थेरेपी सेंटर और 1 बिल्डिंग सील:लखनऊ अग्निकांड के बाद फायर सेफ्टी जांच अभियान चलाया, नोटिस जारी
    Next Article
    '12 साल में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक':सहारनपुर में कांग्रेस MP इमरान मसूद ने कहा-सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment