Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफारी वाहन के सामने से गुजरा बाघ, VIDEO:पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पुलिया के नीचे से निकलकर जंगल में गया

    5 hours ago

    3

    0

    जंगल सफारी के दौरान गाड़ी के सामने से गुजरा बाघ, वीडियो वायरल पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ का रोमांचक नजारा देखने को मिला। बाघ सफारी वाहन के सामने से गुजरा और पुलिया के नीचे से निकलकर जंगल की ओर चला गया। पर्यटकों ने इस पूरे पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो बुधवार शाम करीब छह बजे सामने आया। वीडियो में बाघ कच्चे रास्ते पर आता है, कुछ पल ठहरता है और फिर गाड़ी के सामने से निकलता दिखाई देता है। 73 हजार हेक्टेयर में फैला रिजर्व, दुर्लभ वन्यजीवों का बसेरा पीलीभीत टाइगर रिजर्व करीब 73 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। भारत-नेपाल सीमा से सटे इस तराई इलाके में साल के घने जंगल, लंबी घास के मैदान, दलदली क्षेत्र, नदियां और प्राकृतिक जल स्रोत मौजूद हैं। यहां बाघ के अलावा तेंदुआ, भालू, दलदली हिरण, चीतल, सांभर, हिस्पिड हेयर समेत कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं। रिजर्व में लगभग 35 स्तनधारी प्रजातियां और 350 से अधिक पक्षी प्रजातियां दर्ज हैं, जबकि बाघों की बढ़ती आबादी के कारण यह देश के प्रमुख बाघ संरक्षण क्षेत्रों में शुमार है। चूका बीच और शारदा सागर सैलानियों के खास आकर्षण वन्यजीवों और प्रकृति को करीब से देखने के लिए यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। सैलानियों के ठहरने के लिए चूका बीच पर थारू हट, ट्री हट और अन्य इको-टूरिज्म सुविधाएं उपलब्ध हैं। शारदा सागर जलाशय, शांत जंगल, जल स्रोत और विविध वन्यजीव इस रिजर्व के प्रमुख आकर्षण हैं, जिन्हें निहारने के लिए बड़ी संख्या में लोग सफारी का रुख करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यंजन प्रतियोगिता में नए अंदाज में पेश किए पारंपरिक पकवान:लखनऊ में वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम में महिलाओं कई तरह के व्यजन बनाए
    Next Article
    लखनऊ में 50 प्रधानाचार्य और शिक्षक सम्मानित किए गए:विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का संदेश दिया, महिला सहभागिता प्रकल्प भी चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment