Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम करेंगे बंधु सिंह पार्किंग और घंटाघर स्मारक का उद्घाटन:5 को ही करेंगे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन, अलर्ट मोड में नगर निगम

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 5 अप्रैल को सीएम योगी अलग अलग कार्यक्रम में पहुचेंगे। सबसे पहले वो बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं कमर्शियल बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह घंटाघर के सौंदर्यीकरण तथा पांडेयहाता में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के भूमि पूजन करके आधारशिला रखेंगे। इसी को देखते हुए नगर आयुक्त ने नगर निगम की पूरी टीम के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इन सभी कार्यों को समय पर और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पूरे रूट की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों पर कहीं भी गंदगी न दिखे और नियमित रूप से सफाई कराई जाए। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि रात के समय भी पूरा क्षेत्र रोशन रहे। घंटाघर और बंधू सिंह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को आकर्षक तरीके से सजाने के लिए भी विशेष तैयारियां करने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्य समय से पहले पूरे कर लिए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने और समन्वय बनाए रखने की भी सलाह दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा सीट पर विधायक पंकज सिंह या कोई और:सपा से आश्रय यादव या राज कुमार भाटी पहली पसंद, कांग्रेस से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    दिबियापुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक प्रदीप या कोई और:भाजपा से लाखन सिंह या ऋचा राजपूत ? बसपा से कौन है आपकी पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment