Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान की समीक्षा:एटा सीडीओ ने दिए प्रभावी बनाने के निर्देश, हीट वेव पर तैयारी

    1 hour ago

    2

    0

    एटा के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अभियान के तहत की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु तैयार किए गए माइक्रो प्लान के अनुसार ही कार्य योजना संचालित की जाए। उन्होंने यूनिसेफ अधिकारियों की फील्ड मॉनिटरिंग को ध्यान में रखते हुए डेटा फीडिंग का कार्य पोर्टल पर समय से पूरा करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, तालाबों और जल स्रोतों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा नालियों की सफाई के साथ-साथ बाधित जल निकासी वाले स्थानों पर तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी और नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। पशुपालन विभाग को पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों, कुक्कुट एवं सूअर पालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने की सही विधि सिखाने और संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर संचारी रोगों के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जन जागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एमओआईसी अवागढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट वेव और लू से बचाव हेतु की गई तैयारियों की जानकारी भी दी गई। आमजन से अपील की गई कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें, हल्के सूती वस्त्र पहनें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और डिहाइड्रेशन की स्थिति में ओआरएस घोल का सेवन करें। बासी भोजन से परहेज करने तथा छाता, गमछा आदि का उपयोग करने की सलाह भी दी गई। आगामी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जनपद में मलेरिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भी हीट वेव से बचाव हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था तथा सीएचसी/पीएचसी पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति,जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर पी शर्मा, यूनिसेफ से आलोक कुमार वर्मा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सतीश नागर,डॉ0 रामसिंह,प्रभारी लोकमन सिंह सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय एवं सीएचसी/पीएचसी प्रभारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अमरोहा की बुजुर्ग महिला की मौत:डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल
    Next Article
    फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई, अस्पतालों की जांच के निर्देश:मऊ में सपा सांसद राजीव राय ने दिशा बैठक में दिए सख्त आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment