Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की स्टेपनी बदल रहे युवक को डंपर ने कुचला,मौत:रामपुर के मसवासी में टहल रहे पत्नी-बच्चे सुरक्षित, पुलिस ने चालक और डंपर को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के मसवासी में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। कार की स्टेपनी बदल रहे एक युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम फलौदा निवासी 30 वर्षीय नितिन त्यागी के रूप में हुई है। नितिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बताया गया कि मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव पट्टीकलां स्थित सिंह ढाबे के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। नितिन हाईवे किनारे कार खड़ी करके स्टेपनी बदल रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितिन त्यागी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कार के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के वक्त नितिन की पत्नी और बेटा कार से कुछ दूरी पर टहल रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। यदि वे दुर्घटना के दौरान कार में होते तो वे भी इस हादसे का शिकार हो सकते थे। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा पशु शेड निर्माण में अनियमितता:अयोध्या में सीडीओ से शिकायत, मजदूरों को नहीं मिला भुगतान
    Next Article
    मुरादाबाद के छात्रों ने जेईई मेन में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:कई विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment