Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद के छात्रों ने जेईई मेन में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:कई विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए

    2 hours ago

    1

    0

    जेईई मेन 2026 के दूसरे चरण के परिणाम घोषित हो गए हैं। मुरादाबाद के छात्रों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कालर्स डेन संस्थान के छात्रों ने विशेष उपलब्धि हासिल की। संस्थान के कुल 14 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें सिद्धांत गोयल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 250 प्राप्त की। युवल गुप्ता ने 99.87 पर्सेंटाइल (एआईआर 2142), प्रखर गुप्ता ने 99.74 पर्सेंटाइल (एआईआर 4278), सार्थक अग्रवाल ने 99.74 पर्सेंटाइल (एआईआर 4233) और भूमिका सक्सेना ने 99.70 पर्सेंटाइल (एआईआर 4900) हासिल किए। सफल हुए सभी अभ्यर्थी अब आगामी 17 मई को होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। वे इस परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रख रहे हैं। नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास बना सफलता का आधार: सिद्धांत गोयल सिविल लाइन निवासी सिद्धांत गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अध्ययन, स्पष्ट लक्ष्य और मजबूत विषय समझ को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बनाए नोट्स के जरिए नियमित रूप से अभ्यास किया, जिससे कठिन सवालों को हल करना आसान हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की स्टेपनी बदल रहे युवक को डंपर ने कुचला,मौत:रामपुर के मसवासी में टहल रहे पत्नी-बच्चे सुरक्षित, पुलिस ने चालक और डंपर को पकड़ा
    Next Article
    अमेठी में 3 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित:स्टॉक और बिक्री रजिस्टर में मिली अनियमितताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment