Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में ऑटो-ट्रक टक्कर में महिला की मौत:रामजानकी मार्ग पर पांच घायल, दो बच्चों की हालत गंभीर

    1 hour ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में मंगलवार शाम रामजानकी मार्ग पर एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। धनघटा थाना क्षेत्र के दूल्हापार चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम एक ऑटो रिक्शा धनघटा से पौली की ओर जा रहा था, जिसमें कुल छह लोग सवार थे। ऑटो जैसे ही दूल्हापार चौराहे के पास पहुंचा, पौली से धनघटा की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। मृतक महिला की पहचान परसहर गांव निवासी कमरुन्निशा पत्नी मोहम्मद रईस के रूप में हुई है, जो अपने मायके से घर लौट रही थीं। घायलों में दूल्हापार चकिया निवासी राजन, विश्वनाथपुर निवासी रागिनी और उसके दो छोटे बच्चे, तथा महसो बस्ती निवासी सुशीला शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। सीएचसी हैंसर में डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बच्ची लेकर कोर्ट पहुंची मुस्कान, दरोगा की दुल्हन से प्रेमी ने की शादी; धीरेंद्र शास्त्री बोले-दो कौड़ी वाले करोड़ों में बिक रहे
    Next Article
    अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वाले सपा से नहीं:भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप, आर्यन चाय विवाद पर राजनीति तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment