Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई, अस्पतालों की जांच के निर्देश:मऊ में सपा सांसद राजीव राय ने दिशा बैठक में दिए सख्त आदेश

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राजीव राय की मौजूदगी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सभी पंजीकृत व अपंजीकृत अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए। सांसद राजीव राय ने अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया। यह टीम जनपद के सभी अस्पतालों की मानक अनुरूपता की जांच करेगी। समिति ने सील किए गए अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए। बैठक में 100 शैय्या युक्त चिकित्सालय टड़ियांव घोसी में डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की जांच वीडियो कॉल के माध्यम से की गई। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए सांसद ने ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी पात्रों के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा, अन्यथा कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान, उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर की बार-बार शिकायत को देखते हुए सांसद ने बिना उनकी सहमति के स्मार्ट मीटर न लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई उपभोक्ता जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने की शिकायत करता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने जनपद का सर्वे कर उन स्थलों पर खंभे और केबल द्वारा कनेक्शन सुनिश्चित करने को कहा, जहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। पीडब्ल्यूडी द्वारा कसारा कोपागंज के मरम्मत कार्य में बिना काम कराए भुगतान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए, सांसद ने अधिशासी अभियंता को पूरे कार्य के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान की समीक्षा:एटा सीडीओ ने दिए प्रभावी बनाने के निर्देश, हीट वेव पर तैयारी
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय सम सेमेस्टर परीक्षाओं पर सख्त:अंक, केंद्राध्यक्ष नियुक्ति और CCTV से न जुड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment