Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सचिन बोले- गहलोत को जितना वैभव से स्नेह,उतना ही मुझसे:पिता की पुण्यतिथि पर बेटों के साथ दिखे, राजेश पायलट की श्रद्धांजलि सभा में कई नेता पहुंचे

    6 hours ago

    2

    0

    कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- अशोक गहलोत का स्नेह और लगाव जैसे उनके बेटे वैभव गहलोत के साथ है, उतना ही स्नेह और लगाव मेरे साथ भी है। हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं। सचिन पायलट यह बात दौसा के भंडाना स्थित राजेश पायलट स्मृति स्मारक पर कही। सचिन पायलट ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर स्मृति स्मारक पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। राजेश पायलट के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनके बेटे आरान और विहान पायलट भी मौजूद रहे। 22 लाख बच्चों का भविष्य खराब किया प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से अशोक गहलोत को लेकर बयान दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा- 22 लाख बच्चों का भविष्य खराब कर दिया। नीट के पेपर लीक हो गए, दर्जनों पेपर लीक हो रहे हैं। भ्रष्टाचार फैल रहा है। किसान की आमदनी आधी हो गई है। तेल, गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। लगातार इस देश में जो व्यवस्था है, उसके खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। सर्व धर्म सभा की PHOTOS… सचिन पायलट के बयान की 6 बड़ी बातें… ‘भ्रष्टाचार के खुलासों पर आंखें मूंदे बैठी है सरकार’ सचिन पायलट ने राजस्थान की वर्तमान भाजपा सरकार पर भी चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के लगातार खुलासे हो रहे हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंद कर बैठी है। सरकार में आपसी खींचतान इतनी है कि सत्ता का केंद्र कौन बने, इसी को लेकर असमंजस है। जनता पीड़ित है, खुलेआम लूटपाट, अत्याचार और गोलियां चल रही हैं। ‘चुनाव टालने के बहाने ढूंढ रहे’ सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद भजनलाल सरकार चुनाव टालने के बहाने ढूंढ रही है, क्योंकि वह जनता के आक्रोश से डरती है। जनता का विश्वास टूट चुका है और वह अब कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। ‘भाजपा की किसान विरोधी सोच’ ग्रामीण क्षेत्रों में नरेगा को बंद करके नए नाम से शुरू किया जा रहा है। विकास योजनाएं ठप हैं। मुख्यमंत्री और सरकार का यह कहना कि किसान सिर्फ 20 दिन काम करता है, उनकी किसान विरोधी सोच को दर्शाता है। 'नेहरू, इंदिरा को कब तक कोसते रहेंगे' हाल ही में हुई इंडिया अलायंस की मीटिंग में भाजपा का मुकाबला करने का संकल्प लिया गया है। भाजपा को 12 साल हो गए, कब तक ये नेहरू, इंदिरा, मनमोहन सिंह को कोसते रहेंगे। ‘राजस्थान कांग्रेस मिसाल बनी रहेगी’ राहुल गांधी ने देश में 'मोहब्बत की दुकान' खोलने का जो संदेश दिया था, उस मुहिम में हर पीढ़ी के कार्यकर्ता और नेता मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही है और एक मिसाल बनी रहेगी। ‘मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होना साजिश’ राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर पायलट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी। सर्व धर्म सभा की PHOTOS…. पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नटराजन के नामांकन रद्द पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई:चुनाव आयोग बोला- हमें याचिका की कॉपी नहीं मिली, कांग्रेस की मांग- फैसले तक रिजल्ट रुके
    Next Article
    अमृतसर की सरकारी डॉक्टर मिसेज इंडिया के टॉप-10 में:सर्जरी के साथ कैट वॉक, पति को लकी फैक्टर बताया; यहां तक पहुंचने की कहानी पढ़िए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment