Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पिता-पुत्र हत्याकांड,11 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार:मास्टरमाइंड भाई संग भागा, रिश्तेदार-करीबियों पर पुलिस की नजर

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में पिता-पुत्र की पिकअप लोडर लूटकर हत्या करने की योजना बनाने वाला मुख्य आरोपी संतोष अपने सगे भाई के साथ अभी भी फरार है। घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पिता-पुत्र के शव 7 अप्रैल को शामली जनपद के जंगल से बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गाड़ी बुक करने वाले आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी की है। गांव के निवासी नरेश (41) और उनके बेटे भीमसेन 2 अप्रैल की शाम को मेरठ की बुकिंग के लिए अपना पिकअप लोडर लेकर निकले थे। आरोपी मनोज ने उनकी गाड़ी बुक की थी। मेरठ के रास्ते में टोल प्लाजा पहुंचने के बाद वे लापता हो गए। परिजनों से उनका संपर्क टूट गया था। अंतिम बार रात लगभग 10 बजे उनकी अपने रिश्तेदारों से बात हुई थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों अरविंद और संतोष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। बदायूं निवासी मनोज पुत्र महावीर को जेल भेजा जा चुका है। संतोष का हयातनगर और बहजोई थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। संतोष लंबे समय से पंजाब में रह रहा था और वहीं से आकर उसने अपने भाई अरविंद और मनोज के साथ मिलकर इस वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस फरार आरोपियों के रिश्तेदारों और करीबियों पर नजर रख रही है। पुलिस अभी तक दोनों फरार भाइयों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बीच, पीड़ित परिवार को विभिन्न नेताओं और जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता मिली है। भाजपा नेता संजीव यादव ने 8 लाख रुपये, सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव ने 1 लाख रुपये और ग्राम प्रधान डॉ. सुनील यादव ने 1 लाख रुपये की मदद प्रदान की है। मास्टरमाइंड बदमाश संतोष सहित उसके सगे भाई अरविंद को पकड़ने के लिए पुलिस ने यूपी के कई जिलों के अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में दबिश दी है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। SOG एवं सर्विलांस टीम लगातार उनकी लोकेशन को ट्रेस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली: 400 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपए कीमत, बाराबंकी के निवासी
    Next Article
    बलिया में 100 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:तीन गांव के 200 से अधिक किसानों की जला उपज, देरी से पहुंचने पर फायर ब्रिगेड पर नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment