Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 100 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:तीन गांव के 200 से अधिक किसानों की जला उपज, देरी से पहुंचने पर फायर ब्रिगेड पर नाराजगी

    3 hours ago

    1

    0

    चिलकहर ब्लॉक क्षेत्र के असनावर, बसनावर और आलमपुर गांवों में रविवार को भीषण आग लगने से करीब 100 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में 200 से अधिक किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बसनावर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और असनावर तथा आलमपुर गांवों तक फैल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे बड़ी संख्या में खेत इसकी चपेट में आ गए। आग बुझाने के लिए तीनों गांवों के 5 हजार से अधिक ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जोताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका और झाड़ियों व डंडों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची और आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह ‘मंटू’ मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आलमपुर के लेखपाल हर्षित राणा ने बताया कि प्रारंभिक आकलन में करीब 200 किसानों की 100 एकड़ से अधिक फसल के नुकसान की पुष्टि हुई है। उन्होंने आगे बताया कि नुकसान का आकलन अभी जारी है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में मायूसी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल पिता-पुत्र हत्याकांड,11 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार:मास्टरमाइंड भाई संग भागा, रिश्तेदार-करीबियों पर पुलिस की नजर
    Next Article
    कैंटर की टक्कर से 6 साल के बच्चे की मौत:बाइक चालक और मां गंभीर घायल, बिजनौर जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment