Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दीवार के मलबे में दबकर बच्ची की मौत:पुरानी दीवार ढहाते समय हादसा, दो बाइक सवार घायल

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में एक दीवार के मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा पुरानी दीवार ढहाए जाने के दौरान हुआ। इस घटना में उधर से गुजर रहे दो बाइक सवार भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे थाना हयातनगर क्षेत्र की उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला बरखेरियान में हुई। यूसुफ का मकान नव निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा था, तभी एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गिरती दीवार के मलबे में उधर से गुजर रही 10 वर्षीय मुन्नी पुत्री सलीम दब गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को मलबे से बाहर निकाला। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम करीब 6 बजे बच्ची की मौत की पुष्टि हुई। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर गुजर रहे सलमान और दानिश भी मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी संजीब बालियान ने बताया कि दीवार गिरने से दबकर एक बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सरायतरीन पुलिस चौकी प्रभारी को घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में ICSE और ISC का रिजल्ट घोषित:सेंट जांस स्कूल के छात्रों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
    Next Article
    प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल:पैर में गोली लगी, कई मामलों में वांछित थे आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment