Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल:पैर में गोली लगी, कई मामलों में वांछित थे आरोपी

    4 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुवार को रात करीब 10 बजे लीलापुर इलाके के सगरा के पास हुई। पुलिस टीम संदिग्ध बदमाशों की तलाश में गश्त कर रही थी, तभी उनका बदमाशों से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान अरमान शेख और अफजल जानी के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे और इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाया जा रहा था। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में लीलापुर कोतवाल अमला सिंह व उनकी टीम ने बदमाशों को घेरा और जवाबी कार्रवाई की। पुलिस जिले में 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। अधिकारियों ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में दीवार के मलबे में दबकर बच्ची की मौत:पुरानी दीवार ढहाते समय हादसा, दो बाइक सवार घायल
    Next Article
    IPL- बेंगलुरु 155 पर सिमटी, गुजरात के 6 बैटर्स आउट:सुयश ने होल्डर को कैच कराया; भुवनेश्वर ने साई, गिल और बटलर के विकेट लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment