Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:प्रेम-प्रसंग में शादी न होने पर आत्महत्या की, परिजनों को दी थी धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में चंदौसी-बरेली रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मृतक की पहचान 19 वर्षीय राहुल मौर्य पुत्र रामप्रसाद मौर्य के रूप में हुई है, जो संभल जिले की चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रेट गांव का निवासी था। परिजनों के शादी के लिए राजी न होने से नाराज होकर राहुल घर से निकल गया था। सोमवार देर शाम वह चंदौसी-बरेली रेल मार्ग पर आसकपुर गांव के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद युवक की पहचान तुरंत नहीं हो पाई थी। करीब आठ घंटे बाद उसकी पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहुल का एक युवती से प्रेम-प्रसंग था, लेकिन उसके परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ था। राहुल ने कथित तौर पर परिजनों को आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी, जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। परिवार में कुछ दिन पहले राहुल के बड़े भाई अशोक की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। अब राहुल की मौत से परिवार पर दोहरी विपत्ति आई है। आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों से ट्रेन से कटकर युवक की मौत की सूचना मिली थी। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में परिजनों के आने पर उसकी शिनाख्त की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा पर विवाद:नए रास्ते की अनुमति न मिलने पर थाने पर हंगामा, बाजार बंद का ऐलान
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, VIDEO:वर्तमान और पूर्व प्रधान समर्थकों में भिड़ंत, पुलिस ने 2 को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment