Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, VIDEO:वर्तमान और पूर्व प्रधान समर्थकों में भिड़ंत, पुलिस ने 2 को पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के खुजेडा गांव में देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से फायरिंग की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह विवाद वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के कारण हुआ। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद झड़प शुरू हो गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। बताया गया है कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से संबंधित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। भोपा के क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:प्रेम-प्रसंग में शादी न होने पर आत्महत्या की, परिजनों को दी थी धमकी
    Next Article
    हमीरपुर में करंट लगने से युवक की मौत:शराब के नशे में धुत होकर पकड़ लिया था हाईटेंशन लाइन का तार, खंभे से चिपका मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment