Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क सुरक्षा संवाद का दूसरा दिन, युवा बने एंबेसडर:युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी, आरटीओ बोले– हर जिले से आए युवा अब अपने क्षेत्रों में फैलाएंगे जागरूकता

    1 hour ago

    1

    0

    राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे सड़क सुरक्षा संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का दूसरा दिन भी जागरूकता और सीख से भरपूर रहा। परिवहन विभाग की इस पहल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे आगे चलकर समाज में जागरूकता फैलाने का काम कर सकें। हर जिले से शामिल हुए युवा प्रतिभागी लखनऊ आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में एनसीसी, स्काउट-गाइड और एनएसएस के छात्रों को शामिल किया गया है। प्रत्येक जिले से चार-चार प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया है। प्रशिक्षण के बाद ये सभी युवा अपने-अपने जिलों में जाकर सड़क सुरक्षा के एंबेसडर के रूप में काम करेंगे। फर्स्ट एड और घायलों की मदद का प्रशिक्षण दो दिवसीय इस कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) देने और घायलों की मदद करने के तरीके सिखाए गए। साथ ही यह भी बताया गया कि दुर्घटना पीड़ित की मदद करने पर पुलिस द्वारा परेशान नहीं किया जाएगा, जिससे लोग आगे आकर मदद करने के लिए प्रेरित हों। प्रतियोगिताओं के जरिए किया जाएगा प्रोत्साहन आरटीओ के अनुसार, ऐसे जागरूक युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इससे युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति रुचि और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेगी। प्रतिभागियों ने साझा किया अनुभव महाराजगंज से आए स्काउट-गाइड के छात्रों ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद उनकी सोच में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जब वे होटल लौट रहे थे, तो उन्हें सड़क पर कई लोग गलत तरीके से वाहन चलाते नजर आए। इससे उन्हें यह समझ आया कि लापरवाही ही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। अपने जिलों में फैलाएंगे जागरूकता प्रतिभागियों ने बताया कि वे अपने-अपने जिलों में लौटकर 100 से 200 लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाएंगे। इस पहल से न केवल युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹10 के लिए गोलगप्पे बेचने वाले का मर्डर:पानीपत में बदमाशों ने घेरकर पेट-छाती पर 5 बार चाकू मारे; ₹50 की जगह ₹60 मांगे थे
    Next Article
    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टेंपो ट्रेवलर पलटी:मिनी बस में 25 यात्री सवार, महाराष्ट्र के 7 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment