Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा पर विवाद:नए रास्ते की अनुमति न मिलने पर थाने पर हंगामा, बाजार बंद का ऐलान

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर आयोजक और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। प्रशासन ने श्री दुर्गा महारानी शोभायात्रा के मार्ग में बदलाव की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में मंगलवार देर रात थाना देहलीगेट पर प्रदर्शन हुआ। प्रशासन के रुख से नाराज आयोजकों ने बुधवार को शहर के मुख्य बाजार बंद रखने का फैसला किया है। शोभायात्रा हर साल पारंपरिक मार्ग कनवरीगंज से कटरा होकर निकलती है। आयोजकों का कहना है कि कटरा की गलियां काफी संकरी हैं, जहां आपात स्थिति में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड पहुंचना मुश्किल है। साथ ही लटकते और जर्जर बिजली के तार हादसे का कारण बन सकते हैं। समिति चाहती है कि यात्रा अब्दुल करीम चौराहा और सब्जी मंडी जैसे चौड़े रास्तों से निकाली जाए। 45 सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दिया प्रशासन द्वारा नए मार्ग की अनुमति न देने और नोटिस जारी करने से नाराज श्री दुर्गा महारानी मंदिर सेवा समिति की पूरी कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया। इनमें अध्यक्ष अखिल मांगलिक, संरक्षक व पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार और उपाध्यक्ष अखिलेश चंद्र वार्ष्णेय समेत कुल 45 सदस्य शामिल हैं। समिति का कहना है कि यदि प्रशासन सुरक्षा की गारंटी नहीं देता, तो वे किसी अनहोनी की जिम्मेदारी लेकर शोभायात्रा नहीं निकालेंगे। भाजपा नेता भी मैदान में विवाद में भाजपा नेता भी शामिल हो गए हैं। मंगलवार रात थाने के घेराव के दौरान पूर्व मेयर शकुंतला भारती और पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन हिंदू समाज की भावनाओं की अनदेखी कर रहा है। पांच बड़े व्यापारिक क्षेत्र रहेंगे बंद विरोध के समर्थन में बुधवार को पांच बड़े व्यापारिक क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया गया है। कनवरीगंज और कटरा पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके अलावा महावीरगंज, बड़ा बाजार और रेलवे रोड के बाजार भी बंद रहेंगे। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने कहा कि शोभायात्रा हमेशा जिस मार्ग से निकलती है, उसी की अनुमति दी जाएगी। नई परंपरा शुरू नहीं की जा सकती। उनका कहना है कि संवेदनशील इलाकों में नया रूट देने से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से बाइकसवार 3 की मौत:10 फीट दूर उछलकर गिरे, दाह संस्कार से लौट रहे थे अपने गांव हरदोई
    Next Article
    संभल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:प्रेम-प्रसंग में शादी न होने पर आत्महत्या की, परिजनों को दी थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment