Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से बाइकसवार 3 की मौत:10 फीट दूर उछलकर गिरे, दाह संस्कार से लौट रहे थे अपने गांव हरदोई

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में तेज रफ्तार बोलेरों ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकसवार तीनों व्यक्ति उछलकर 10 फीट दूर जा गिरे। बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पीछे आ रहे अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों के शवों को सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया- तीनों एक दाह संस्कार कार्यक्रम से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। तीनों हरदोई के रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बोलेरो चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर गंगा एक्सप्रेस वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के पास की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के अतिया गांव निवासी राजू राठौर (55) पुत्र रामभजन के चाचा रामजीवन की बीमारी से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने वे अपने दोस्त सिद्दकपुर निवासी रामबालक (50) पुत्र शिवराज और गढ़ी निवासी पवन कुमार (48) पुत्र श्रीराम के साथ बाइक से उन्नाव के बांगरमऊ के नानामऊ गंगा तट गए थे। रात में तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेस वे की कनेक्टिंग रोड पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। तीनों उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जोरदार आवाज हुई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को CHC पहुंचाया, फिर जिला अस्पताल भेजा सूचना मिलते ही बेहटा मुजावर थाना प्रभारी मुन्ना कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। तीनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। शव देखकर पत्नी हुई बेसुध, बेटे फूट-फूटकर रोए पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। रामबालक की पत्नी राजेश्वरी अपने पति का शव देखकर बेसुध हो गईं। उनके बेटे अखिलेश और विमलेश बार-बार मां को संभालते नजर आए। वहीं पवन की पत्नी शांति का रो-रोकर बुरा हाल है। पवन की कोई संतान नहीं थी और वह ही उनका एकमात्र सहारा था। साथ चल रहे परिजन ने बताया हादसे का मंजर पूर्व प्रधान के भतीजे रामरतन ने बताया कि वे लोग भी दूसरी बाइक से पीछे-पीछे आ रहे थे। हादसे के वक्त वे कुछ दूरी पर थे। जैसे ही टक्कर की जानकारी मिली, सभी लोग मौके पर पहुंचे और फिर सीएचसी गए। पुलिस बोली- फरार बोलेरो चालक की तलाश जारी थाना प्रभारी बेहटा मुजावर मुन्ना कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार बोलेरो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया, लेकिन तूने कदर नहीं की:मौत से पहले फेसबुक पर बनाया VIDEO, मैनपुरी में कारपेंटर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किये। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह...। एक अन्य वीडियो में कारपेंटर ने वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने सास-ससुर और पत्नी को ठहराया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के मामले में नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज:फर्रुखाबाद में पिता ने दर्ज कराया हत्या का केस
    Next Article
    अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा पर विवाद:नए रास्ते की अनुमति न मिलने पर थाने पर हंगामा, बाजार बंद का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment