Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शादी सीजन, गैस सिलेंडर की कमी:परमिशन के बाद मिल रहे सिलेंडर, OTP के बाद 8-10 दिन में डिलीवरी

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में शादी के सीजन के साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हो गई है। लोगों को शादी समारोहों के लिए पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के पास सिलेंडर लेने की अनुमति भी नहीं है। जिले की गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। अनुमति होने पर भी उपभोक्ताओं को जरूरत के हिसाब से सिलेंडर नहीं मिल पा रहे, केवल दो से पांच सिलेंडर ही दिए जा रहे हैं। वहीं, बिना अनुमति वाले लोगों को सिलेंडर मिलने में और भी दिक्कतें आ रही हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी ओटीपी आने के बाद 8 से 10 दिन में हो रही है। पूरे जनपद में लगभग 20,000 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने पिछले दो साल से अपनी केवाईसी (KYC) नहीं कराई है। अब गैस की कमी सामने आने के बाद वे केवाईसी के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। सर्वर डाउन होने के कारण उनकी केवाईसी भी अधर में लटकी हुई है, जिससे उनके घरों में गैस खत्म हो गई है। देखें 3 तस्वीरें… संभल शहर के मोहल्ला कोट गर्वी निवासी अरशद अली ने बताया कि उनकी बहन की शादी है और घर में खाने का कार्यक्रम चल रहा है। उन्हें अनुमति के बाद 5 सिलेंडर मिल गए हैं और एक-दो दिन में 5 और मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन गैस मिलने में कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है। वहीं, गांव लोधी सराय निवासी डॉ. रवि कुमार ने बताया कि उनके भाई की शादी है और वे अपने घरों से सिलेंडर देकर मदद कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग परेशान हो रहे हैं और सरकार को गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि एजेंसी अक्सर बंद मिलती है और किसी की कोई सुनवाई नहीं होती। मुस्तफ़ा ने बताया कि एजेंसी पर गैस की किताब चढ़ाने के लिए आए थे और 28 मार्च को बुकिंग की थी एक हफ्ते में उनका सिलेंडर घर पर पहुंच गया है। जिला पूर्ति अधिकारी शिवि घर ने बताया कि जनपद की 39 गैस एजेंसी पर 5 लाख उपभोक्ता है जिसमें 2 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन है और 750 कमर्शियल सिलेंडर है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 13000 उपभोक्ता बुकिंग कर रहे हैं और इतने ही सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवक की सड़क दुर्घटना में मौत:शोभायात्रा से लौटते समय हुआ हादसा, टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर
    Next Article
    गाजियाबाद में 6 थाना प्रभारियों का तबादला, एक SHO निलंबित:कमिश्नर ने लापरवाही पर की कार्रवाई, कानून-व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment