Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवक की सड़क दुर्घटना में मौत:शोभायात्रा से लौटते समय हुआ हादसा, टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर

    4 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के बजहेरा गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस हादसे में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय सोमदत्त पुत्र कालीचरण अपने मित्र राधाकिशन के साथ फतेहाबाद क्षेत्र में आयोजित गुहराज जयंती शोभायात्रा से रविवार को वापस लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोमदत्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनका साथी राधाकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा के जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि मृतक सोमदत्त अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। वह लैंटर (निर्माण) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी श्रीमती मां गंगादेवी, दो पुत्र दुर्गेश और राम-लखन, तथा दो पुत्रियां पलक और वैष्णवी शामिल हैं। सोमदत्त की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार में गहरा दुख है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में दिखा आस्था और कर्तव्य का संगम:चुनावी ड्यूटी से पहले जवानों ने किए रामलला के दर्शन
    Next Article
    संभल में शादी सीजन, गैस सिलेंडर की कमी:परमिशन के बाद मिल रहे सिलेंडर, OTP के बाद 8-10 दिन में डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment