Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'भजन क्लबिंग':भक्ति और म्यूजिक का नया अंदाज, युवाओं ने जमकर उठाया लुत्फ

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में रविवार को 'भजन क्लबिंग' नामक एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में भक्ति और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने शहर में एक नई मिसाल कायम की। यह अपने तरह का पहला कार्यक्रम था, जिसने लोगों को आध्यात्मिकता का एक नया अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी उपस्थित हुए। पारंपरिक भजनों को आधुनिक बीट्स के साथ प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय होने के साथ-साथ उत्साह से भर गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति और संगीत के इस नए स्वरूप को खूब सराहा। शुरुआत आशुतोष यादव के ओपनिंग एक्ट से हुई इस विशेष संध्या की मुख्य प्रस्तुति राघव राजा और उनकी टीम द्वारा दी गई, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आशुतोष यादव के ओपनिंग एक्ट से हुई, जिसने आरंभ से ही माहौल को जीवंत बना दिया था।इस आयोजन का नेतृत्व बिर्सपार्क एलएलपी ने किया। तकनीकी और विजुअल इफेक्ट्स का उपयोग कर कार्यक्रम को अत्यधिक आकर्षक बनाया गया, जिससे दर्शकों का उत्साह अंत तक बना रहा। संगीत पर झूमती नजर आए श्रोता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग भक्ति, संगीत और ऊर्जा के इस अनोखे मिश्रण में पूरी तरह लीन दिखाई दिए। 'भजन क्लबिंग' की सफलता ने यह दर्शाया कि आज की युवा पीढ़ी भी नए अंदाज में आध्यात्मिक अनुभवों को अपनाने के लिए उत्सुक है।इस आयोजन की शानदार सफलता के साथ, लखनऊ में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का एक नया चलन शुरू होता दिख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश का तंज- कार पर खड़े हैं या स्टूल पर?:केशव का जवाब- तुम्हारे हाथ रामभक्तों के खून से रंगे; सोशल मीडिया पर दोनों भिड़े
    Next Article
    लखनऊ में मलेशिया कार्निवाल का आयोजन:शीराज टूर्स ने किया सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment