Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC RO/ARO परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी:419 अभ्यर्थी हुए सफल, अनिल पांडेय को मिला पहला स्थान

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 419 रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया गया है। सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं। मुख्य परीक्षा 02 और 03 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण (टाइपिंग) परीक्षा 16 से 19 फरवरी, 2026 के बीच संपन्न हुई थी। ​शीर्ष चयनित अभ्यर्थी जारी सूची के अनुसार, अनिल पांडेय (Anil Pandey) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह (Aditya Pratap Singh) दूसरे और लक्ष्मी वर्मा (Laxmi Verma) तीसरे स्थान पर रही हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया है कि यह परिणाम पूरी तरह से औपबन्धिक(Conditional/Provisional) है। सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही उनकी अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। ​कहां देखें रिजल्ट अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:फ्यूचर यूनिवर्सिटी में सेलिब्रिटी को देखने उमड़ी भीड़ से सुरक्षा घेरा टूटा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया
    Next Article
    गुरु चरणों में विश्वास भगवत प्राप्ति का साधन:अयोध्या में इ्ंद्रेश महाराज बोले-उनके चरणों में प्रेम. वाणी पर विश्वास से सब मंगल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment