Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 6 थाना प्रभारियों का तबादला, एक SHO निलंबित:कमिश्नर ने लापरवाही पर की कार्रवाई, कानून-व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    4 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने और संवेदनशीलता न दिखाने के आरोप में 6 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है, जबकि भोजपुर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि थाने के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। निलंबित किए गए अधिकारियों में थाना भोजपुर के प्रभारी सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। उनके स्थान पर प्रताप सिंह को भोजपुर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, थाना एएचटी के प्रभारी प्रभु दयाल को ट्रॉनिका सिटी थाने भेजा गया है। ट्रॉनिका सिटी से मनोज कुमार को सीबीआईटी क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। थाना वेव सिटी के थानाध्यक्ष सर्वेश पाल को एएचटी थाने का प्रभारी बनाया गया है। स्वाट टीम क्राइम ब्रांच में तैनात मनवेंद्र सिंह को वेव सिटी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक की थाना अध्यक्ष सरिता देवी को ट्रांस हिंडन जोन भेजा गया है, और उनके स्थान पर श्वेता सिंह को क्रॉसिंग रिपब्लिक का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमिश्नर द्वारा की गई यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जनता की सुरक्षा और उनकी शिकायतों का समय पर समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि कानून व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शादी सीजन, गैस सिलेंडर की कमी:परमिशन के बाद मिल रहे सिलेंडर, OTP के बाद 8-10 दिन में डिलीवरी
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही, सिपाही निलंबित:बरेली में बीट सिस्टम पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment