Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही, सिपाही निलंबित:बरेली में बीट सिस्टम पर उठे सवाल

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली में पुलिस की बीट व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पशु तस्करी और गोकशी जैसे मामलों में आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर समय रहते नजर न रखने के आरोप में भोजीपुरा थाने में तैनात एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लापरवाही सामने आने के बाद की गई। यह मामला मोलागढ़ निवासी राजू कुरैशी से संबंधित है, जिसके खिलाफ गोकशी और पशु तस्करी के लगभग 19 मुकदमे दर्ज हैं। 27 जनवरी को दर्ज एक मामले के बाद पुलिस ने उसे 14 फरवरी को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतने बड़े आपराधिक इतिहास के बावजूद, बीट के जिम्मेदार सिपाही ने न तो उसकी गतिविधियों को बीट रजिस्टर में दर्ज किया और न ही इस संबंध में उच्च अधिकारियों को कोई जानकारी दी। सीओ हाईवे की जांच में यह लापरवाही स्पष्ट होने के बाद, एसएसपी अनुराग आर्य ने सख्त कदम उठाते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 6 थाना प्रभारियों का तबादला, एक SHO निलंबित:कमिश्नर ने लापरवाही पर की कार्रवाई, कानून-व्यवस्था सुधारने के निर्देश
    Next Article
    घाटमपुर में मनाई गई महाराजा निषादराज जयंती:एकता-समरसता का संदेश दिया, सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment