Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं:पूर्व मंत्री के पंप पर 3 घंटे रुका वितरण, बाकी जगह भरपूर आपूर्ति

    11 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच संभल जिले में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है। जिले के सभी 143 पेट्रोल पंपों पर पहले दिन से ही पेट्रोल और डीजल भरपूर मात्रा में उपलब्ध है, जिससे दोपहिया, चारपहिया और लोडर वाहन चालकों को उनकी मांग के अनुसार तेल मिल रहा है। मंगलवार को जनपद संभल की तहसील गुन्नौर, चंदौसी और संभल के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध था। हालांकि, पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां के पेट्रोल पंप पर सुबह 11 बजे टेस्टिंग के बाद लॉक लग गया, जिसके कारण तीन घंटे तक किसी को भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिल सका। इससे पंप पर पहुंचने वाले वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस एक पंप को छोड़कर, जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अन्य सभी पेट्रोल पंपों पर लोगों को आसानी से उनकी मांग के अनुसार तेल मिल रहा है। तहसील गुन्नौर के थाना धनारी के गांव भकरौली स्थित नायरा पंप पर पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे वहां बिक्री में कमी आई है, लेकिन लोग बढ़े हुए दामों पर भी ईंधन खरीद रहे हैं। संभल जिले में कुल 143 पेट्रोल पंप हैं। इनमें इंडियन ऑयल (IOC) के 76, भारत पेट्रोलियम (BPC) के 31, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPC) के 24, नायरा के 9 और जियो के 3 पेट्रोल पंप शामिल हैं। चौधरी सराय के मोहम्मद तहजीम ने बताया कि किसी भी पंप पर पेट्रोल को लेकर कोई दिक्कत नहीं है और उन्हें आसानी से 60 रुपये का तेल मिल गया। ग्रामीण एहसान और गुड्डू ने भी पेट्रोल-डीजल मिलने में कोई परेशानी न होने की पुष्टि की। भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के प्रबंधक विनीत गोयल ने जानकारी दी कि उनके पंप पर पेट्रोल-डीजल भरपूर मात्रा में है और कंपनी से भी पूरी आपूर्ति मिल रही है। उन्होंने कहा कि संभल जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल को लेकर कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार:केमिकल से स्मैक तैयार कर ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह का भमोरा पुलिस ने किया पर्दाफाश
    Next Article
    सिलेंडर मिलने पर लीक कर खुद को जला लूंगा:भांजे की तबीयत बिगड़ी तो मामा ने दी खुद को जलाने की धमकी , सुबह से गैस एजेंसी पर कर रहे थे इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment