Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव, वर्दी फाड़ी:मेड़बंदी हटाने पर पहुंचे थे, 6 को जेल, 11 महिलाओं सहित 22 पर FIR

    3 hours ago

    2

    0

    संभल जिले में जमीन की मेड़बंदी के ठिए उखाड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर हमला किया गया। महिलाओं सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव किया और पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है, और चार महिलाओं सहित कुल छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। यह घटना संभल जनपद की चंदौसी तहसील के थाना बहजोई क्षेत्र के यूसुफपुर (ईसमपुर) गांव में हुई। दरोगा सोमपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि आर्य समाज रोड निवासी मुकेश चंद्र ने उन्हें फोन पर सूचित किया था कि उनकी जमीन पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है और हदबंदी के ठिए उखाड़ दिए गए हैं। इस सूचना पर दरोगा अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, आशीष त्यागी, सौरभ, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल सरिता पिंकी, तथा लेखपाल वरुण सक्सेना और सचिन मित्तल मौके पर पहुंचे थे। टीम ने जमीन पर उखाड़ी गई ठियाबंदी को लेकर विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, महिलाओं सहित अन्य लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की, अभद्रता की और हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। इस हमले में हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार की वर्दी फट गई और वह कांस्टेबल राजेंद्र सिंह के साथ घायल भी हुए। बहजोई के सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के बाद मौके से 11 महिलाओं सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था। माला देवी, भूरी, गीता, सुमन, बाली, गुड्डो, आशा, विरमा देवी, नेमवती, प्रीति और कमलेश के साथ दिनेश व रोदाश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इन सभी को उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय चंदौसी में पेश किया गया, जहां से गीता, प्रीति, सुमन, बाली, दिनेश और रोदाश को जेल भेज दिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि अन्य अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि BNS की धारा 3(5), 115(2), 191(3), 125, 221, 121(1), 132, 346, 352, 351(3) के अंतर्गत माला देवी पत्नी गेंदालाल, भूरी पत्नी कुंवरपाल, गीता पत्नी मेघ सिंह, सुमन पत्नी सुरेंद्र उर्फ़ सुभाष, बाली पत्नी सुभाष, गुड्डो पत्नी अशोक, आशा पत्नी संजीव, विरमा देवी पत्नी भीकम सिंह, नेमवती पत्नी स्व किशनपाल, प्रीति पत्नी दिनेश कुमार, कमलेश पत्नी विनोद, सुभाष, संजीव, विनोद व दिनेश पुत्र गेंदालाल, लाल सिंह, सुरेंद्र व गेंदालाल पुत्र डालचंद्र, कुंवरपाल पुत्र चंद्रपाल, नेक सिंह, मेघ सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी युसूफपुर ईसमपुर एवं रोदाश पुत्र राजपाल निवासी गांव परतापुत्र, थाना आदमपुर जनपद अमरोहा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी के गौरीगंज में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली:'शिक्षा हमारा अधिकार' नारे के साथ दिया स्कूल चलो अभियान का संदेश
    Next Article
    लखनऊ में SIR का आज आखिरी दिन:अंतिम प्रकाशन से पहले बूथ जाकर चेक करें अपना नाम, BLO से मांगें वोटर लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment