Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में NEET-UG परीक्षा: चार केंद्रों पर 1,718 अभ्यर्थी शामिल:सघन चेकिंग, बायोमेट्रिक पुष्टि के बाद प्रवेश; मजिस्ट्रेट, पुलिस तैनात

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET-UG परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। जिले में कुल 1,718 अभ्यर्थियों ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें सघन चेकिंग और बायोमेट्रिक पुष्टि के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। जनपद संभल की चंदौसी तहसील में तीन और जिला कलेक्ट्रेट कस्बा बहजोई में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बाहरी जनपदों से भी अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हुआ, जिसे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 1:30 बजे बंद कर दिया गया। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्था की और रूट भी डायवर्ट किए। चंदौसी के तीनों परीक्षा केंद्र नानक चंद्र इंटर कॉलेज, एसएम कॉलेज और एसएस इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी थे, जबकि बहजोई कोतवाली कस्बा क्षेत्र के हीरादेवी तोताराम इंटर कॉलेज में 278 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद था। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक परीक्षा केंद्र और कक्ष के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे ताकि पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य कोई सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं थी। उन्हें केवल एडमिट कार्ड, परिचय पत्र, पेन और कुछ पैसे साथ रखने की इजाजत दी गई थी। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे गए, जो 720 अंकों के थे। इसमें बायोलॉजी के 90 प्रश्न और फिजिक्स व केमिस्ट्री के 45-45 प्रश्न शामिल थे। अभ्यर्थियों को गर्मी में कोई परेशानी न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था और छाया के लिए टेंट भी लगाए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी, पुराने मीटर बहाल करने की मांग
    Next Article
    वित्तमंत्री सुरेश-खन्ना ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का उद्घाटन किया:शाहजहांपुर में प्रधानाचार्य को बधाई दी, बोले- NDA-BJP को मिलेगी जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment