Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा का आयोजन:25 झांकियां शामिल, रोल्स-रॉयस में अंबेडकर-बुद्ध झांकी बनी आकर्षण

    3 hours ago

    2

    0

    संभल जनपद में भारतरत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के तीन दिन बाद एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 झांकियां निकाली गईं, जिनमें कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रविवार शाम करीब 5 बजे थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव दतावली और उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला शाहजीपुरा से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने किया। दतावली से निकली शोभायात्रा में 10 झांकियां और सरायतरीन से निकली शोभायात्रा में 15 झांकियां शामिल थीं। हयातनगर पहुंचने पर दोनों शोभायात्राओं का संगम हुआ। देखें, 5 तस्वीरें… शोभायात्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विभिन्न रूपों की झांकियों के अलावा संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि, महात्मा बुद्ध, भगत सिंह, राजगुरु और चंद्रशेखर आजाद की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं। विशेष रूप से एक रोल्स-रॉयस कार पर सजी डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा वाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं और युवाओं ने बाबा साहेब के गीतों पर नृत्य किया और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सभासद देवेंद्र सागर एडवोकेट ने बताया कि यह आयोजन डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में किया गया। सरायतरीन से शुरू होकर यह शोभायात्रा हयातनगर पहुंची, जहां दूसरी शोभायात्रा इसमें शामिल हुई। दूसरी शोभायात्रा का आयोजन सभासद पुत्र अन्नू दयाल भारती द्वारा किया गया, जिसमें शाहपुर, कमालपुर, मुजफ्फरपुर सहित आठ गांवों से झांकियां आईं। शोभायात्रा पुलिस चौकी हयातनगर, बीडी इंटर कॉलेज, बाजार गंज, बजरिया चौक और लाल मस्जिद होते हुए पक्का बाग पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का समापन शाम करीब 7:30 बजे हुआ। शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना हयातनगर के साथ-साथ थाना कैलादेवी, थाना नखासा, थाना ऐंचौड़ा कम्बोह और आरपीएफ-पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान चरण सिंह भारती, अध्यक्ष कपिल चंद्रा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार एडवोकेट, रिटायर्ड पेशकार प्रवेश कुमार, विपिन कुमार सागर और नामित सभासद सुरेश अटल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खालसा सजना दिवस पर दीवान का आयोजन संपन्न:गुरुद्वारा सदर में दो दिवसीय आयोजन में उमड़ी संगत
    Next Article
    गोंडा में बदमाशों ने सर्राफा-व्यापारी पर दो राउंड की फायरिंग:एक गोली बाएं हाथ में फंसी, दूसरी बगल से निकली, 30 मिनट तक तड़पता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment