Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बदमाशों ने सर्राफा-व्यापारी पर दो राउंड की फायरिंग:एक गोली बाएं हाथ में फंसी, दूसरी बगल से निकली, 30 मिनट तक तड़पता रहा

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6.30 बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जो व्यापारी के बाएं हाथ में फंस गई, जबकि दूसरी गोली उसके बगल से निकल गई। इसके बाद घायल व्यापारी करीब 30 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा। पुलिस को उसने किसी तरह फोन करके खुद सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। घटना फूलपुर चौराहे से करीब 100 मीटर पहले नहर पुलिया के पास हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। देखिए 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला घायल की पहचान समर कसौधन पिता भगवती प्रसाद (25) निवासी बभनान-7, थाना गौर बस्ती के रूप में हुई है। वह सिसईरानीपुर में अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। फूलपुर चौराहे से लगभग 100 मीटर पहले नहर पुलिया के पास घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले बंदूक के बट से वार कर व्यापारी को घायल किया और फिर लूटने का प्रयास किया। जब समर कसौधन ने विरोध किया, तो बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी। दूसरी शरीर को छूती हुई निकल गई। घायल व्यापारी को पुलिस ने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) छपिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। छपिया थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा का आयोजन:25 झांकियां शामिल, रोल्स-रॉयस में अंबेडकर-बुद्ध झांकी बनी आकर्षण
    Next Article
    IPL में पंजाब Vs लखनऊ-प्रियांश के बाद कोनोली की फिफ्टी:दोनों शतकीय साझेदारी कर चुके हैं, PBKS का स्कोर 100 पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment